सेक्सटॉर्शन मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी ने 910 लोगों को बनाया अपना निशाना, ऐंठे 3 करोड़

सेक्सटॉर्शन मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी ने 910 लोगों को बनाया अपना निशाना, ऐंठे 3 करोड़
X
सेक्सटॉर्शन गिरोह के मास्टरमाइंड वकील अहमद का आज बड़ा खुलासा हुआ है। रिकॉर्ड खंगालने पर यह बात आई सामने...

दुर्ग। गिरफ्तार सेक्सटॉर्शन गिरोह के मास्टरमाइंड वकील अहमद का मंगलवार को बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी वकील अहमद देश के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल में शामिल है। बताया जा रहा है कि अहमद ने देशभर के 910 लोगों को अश्लील वीडियो भेजकर अपना निशाना बनाया था। आरोपी ने 2 साल में लोगों से 3 करोड़ ऐंठे हैं। रिकॉर्ड खंगालने पर यह खुलासा हुआ है। वकील अहमद पर देशभर में 83 मामले दर्ज हैं। आरोपी मेवात से अपना अवैध धंधा चला रहा था। बता दें कि पुलिस ने अहमद को 14 मार्च को गिरफ्तार किया था।

Tags

Next Story