Chandrayaan 2: लैंडर विक्रम अभी तक सुरक्षित, इसरो से संपर्क टूटने के बाद नहीं हुआ क्रैश

Chandrayaan 2: लैंडर विक्रम अभी तक सुरक्षित, इसरो से संपर्क टूटने के बाद नहीं हुआ क्रैश
X
मिशन चंद्रयान-2 को लेकर राहत की खबर मिली है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर सुरक्षित है। ऑर्बिटर से मिली फोटो से स्पष्ट हो गया है कि विक्रम लैंडर क्रैश नहीं हुआ है।

मिशन चंद्रयान-2 को लेकर अभी उम्मीदें पूरी तरह से खत्म नहीं हुई हैं। चंद्रयान दो का विक्रम लैंडर पूरी तरह से सुरक्षित है। ऐसे में उससे कभी भी संपर्क दोबारा से जुड़ सकता है। इसरो ने विक्रम लैंडर के फोटो मिलने के बाद बयान जारी किया है।



चंद्रयान दो मिशन के ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की रविवार को फोटो खींची थी जो कि सोमवार को मिल गई हैं। जिसके बाद इसरो की तरफ से महत्वपूर्ण बयान जारी किया गया है। जिसमें इसरो ने कहा है कि विक्रम लैंडर में कोई टूट फूट नहीं हुई है। विक्रम लैंडर पूरी तरह से सुरक्षित है। ऐसे में हमने उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। विक्रम लैंडर से संपर्क साधने की अब लगातार कोशिशें की जा रही हैं।

निर्धारित स्थान के पास

इसरो के ऑर्बिटर से मिली फोटों में विक्रम लैंडर निर्धारित जगह के पास दिखा है। इसरो की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में ये बात कही है। इसरो ने कहा कि विक्रम लैंडर के लिए जो जगह निर्धारित की गई थी। उसके बेहद पास में विक्रम लैंडर है जो कि एक पीस में है। यानि की विक्रम लैंडर क्रेश नहीं हुआ है। ऐसे में संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।

2.1 किमी पहले टूटा था संपर्क

चंद्रयान दो के विक्रम लैंडर का चंद्रमा की सतह पर उतरते वक्त 7 सितंबर को संपर्क टूट गया था। चंद्रमा की सतह से महज 2.1 किमी पहले ही संपर्क टूटा था। इसरो के मुताबिक आगामी 69 सेकेंड में विक्रम लैंडर चंद्रमा पर उतर जाता। लेकिन अंतिम वक्त में संपर्क टूट गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story