राग भोपाली परिसर में मनेगा बंसत पंचमी महोत्सव, दीदियां बनाएंगी लजीज व्यंजन

राग भोपाली परिसर में मनेगा बंसत पंचमी महोत्सव, दीदियां बनाएंगी लजीज व्यंजन
X

- फैशन शो, म्यूजिक कंसर्ट का होगा आयोजन

भोपाल। दस नंबर मार्केट स्थित राग भोपाल परिसर में 4 फरवरी से 6 फरवरी तक बसंत पंचमी महोत्सव मनाया जा रहा है। जहां पर वृद्धजनों का फैशन शो, टॉक शो, म्यूजिक कंसर्ट सहित ज्वेलरी एक्जीविशन आयोजित की जाएगी। स्व-सहायता समूह की दीदीयां व्यंजनों का आनंद भी यहां ले सकेंगे। कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

इसके साथ ही दीदी कैफे द्वारा यहां बाटी सेंटर का शुभारंभ भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार से जोड़ा जाना है। पहले दिन 4 फरवरी 2021 को एक्सीलेन्स कॉलेज के एनएसएस छात्र म्यूजिक कंसर्ट, डांस और मिमिक्री का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 5 फरवरी 2022 को वृद्धजनों के लिए फैशन शो और आयोजन के तीसरे दिन 6 फरवरी को नूतन कॉलेज की छात्राओं द्वारा म्यूजिक कंसर्ट और स्टेज परफारमेंस दी जाएगी। कार्यक्रम का समापन बेगम आॅफ भोपाल गु्रप की महिलाएं करेंगी।

- रैंप वॉक करेंगी बुजुर्ग महिलाएं

फैशन शो में वृद्धजन, बस्ती क्षेत्र (स्लम एरिया) के बच्चों के साथ एक शिक्षित महिला सम्मिलित कर समूह बनाया जाएगा, जिसे स्व-सहायता समूह की महिलाएं रेंप वॉक कराया जाएगा। इसमें अपना घर वृद्धाश्रम के वृद्धजन और एकजुट संगठन स्लम एरिया के बच्चे के साथ लीडिंग लेडिज के रूप में एक शिक्षित महिला को शामिल किया जाएगा।

Tags

Next Story