स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा तीन सौ करोड़ रुपए का लोन

स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा तीन सौ करोड़ रुपए का लोन
X

- वर्चुअल कार्यक्रम में सीएम करेंगे ट्रांसफर

- भोपाल के समूहों को दिए जाएंगे 65 लाख रुपए

भोपाल। स्व सहायता समूह की महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए मंगलवार को वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश भर के स्व सहायता सूमहों को तीन सौ करोड़ का लोन बाटेंगे। साथ ही समूहों की महिलाओं से संवाद भी करेंगे। यह कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में रखा गया है।

भोपाल जिले में 3 हजार 405 समूह से जुड़ी 40 हजार महिलाओं को जोड़ा गया है। जिसके तहत जिले के समूहों को 65 लाख रुपए का लोन बांटा जाएगा। जिसमें ग्राम पंचायत रतुआ रतनपुर में श्रीराम स्व-सहायता समूहों को दुध डेयरी सेंटर के लिए 6 लाख रुपए का चैक दिया जाएगा। प्रदेश में अब तक आजीविका मिशन से 40 लाख से अधिक ग्रामीण निर्धन परिवारों को करीब 3 लाख 50 हजार स्व-सहायता समूहों से जोड़ कर बैंक ऋण के रूप में 2 हजार 762 करोड़ रुपए की सहायता दी गई है।

- गांवों में बनाई जाएंगी बैंक सखी

बैंकिंग सेवाओं को आसान बनाने के लिए मिशन द्वारा बैंक शाखाओं में बैंक सखियां भी चिन्हित की गई हैं, जो समूह सदस्यों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक संबंधी कार्यों में सहयोग कर रही हैं। इन सखियों की मदद से गांव के लोग बैंक का लेनदेन आसानी से कर सकते हैं।

- दो दर्जन महिलाओं ने अपनाई जैविक खेती

ग्राम कनाखेड़ी की 25 महिला कृषकों ने जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरकता को बढ़ाया है। रासायनिक खेती से तौबा कर चुकी महिला कृषक सिंगारबाई और अन्य 25 किसान अपने प्रयासों से संतुष्ट हैं। सिंगारबाई का कहना है कि हम पहले रसायन खेती करते थे, जिससे जमीन की उपजाऊ क्षमता कम हो रही थी। फसल भी खराब हो जाती थी। लगातार फसल का उत्पादन भी कम हो रहा था। चना और अलसी उत्पादन बढ़ाने के लिए खेती शुरू की गई। जैविक खेती अपनाने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।

Tags

Next Story