Agniveer Rally :बारिश के कारण रद्द हुए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया, अब इस तारीख को होगी भर्ती

Indian Army Agniveer Rally : अचानक हुई भारी बारिश ने लोगों के भाग-दौड़ वाली जिंदगी में तो ब्रेक लगा दिया है साथ ही कई भर्ती रैलियों को भी स्थगित कर दिया है। बारिश के चलते मैदान में जलभराव हो गया है। पानी भरा होने के कारण गाजियाबाद की 24 सितंबर को होने वाली भर्ती रैली स्थगित कर दी गई है। कर्नल सोमेश जसवाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भर्ती स्थल चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पानी भरा होने के कारण आज होने वाली भर्ती को स्थगित किया गया है। इससे एक दिन पहले शामली में होने वाली भर्ती को भी स्थगित किया गया था। सेना के जवान मैदान से पानी निकालने में जुटे हुए है। Pumping Set की मदद से लगाकर पानी निकालने का कार्य किया जा रहा है। कर्नल सोमेश जसवाल ने बताया कि शनिवार को गाजियाबाद की दो तहसील की भर्ती थी। इसे स्थगित कर दिया गया है। अब यह भर्ती 12 अक्टूबर को होगी।
शामली 11 अक्टूबर को होगी रैली
बारिश के कारण शामली में स्थगित रैली भर्ती योजना को भी लंबे समय तक टाल दिया गया है। अब शामली के युवाओं की भर्ती 11 अक्टूबर को होगी। अभ्यथियों को अपने प्रवेश पत्र और मूल दस्तावेजों तथा प्रमाण पत्रों के साथ 10 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर पहुंचना होगा। 10 अक्टूबर की रात्रि में उनको एंट्री मिलेगी और 11 अक्टूबर को सवेरे 6 बजे दौड़ प्रतियोगिता शुरू हो जाएगी।
झांसी-जालौन 10 अक्टूबर को होगी रैली
वहीं आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली गुरुवार को निरस्त करनी पड़ी थी। भर्ती के लिए एक दिन पहले ही आगरा पहुंचे झांसी और जालौन के 5 हजार से अधिक उम्मीदवारों को मायूस होकर अपने-अपने घर लौटना पड़ा । गुरुवार को निरस्त हुई दौड़ को अब सेना 10 अक्टूबर को कराएगी। भारी बारिश के चलते ट्रैक पर फिसलन के चलते दौड़ संभव न होने पर सेना को यह निर्णय लेना पड़ा था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS