एयर इंडिया भर्ती: इन पदों के लिए निकली है वैकेंसी, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |11 Jan 2018 8:09 AM IST
एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज ने चालक, यूटिलिटी हैंड्स पदों के लिए भर्ती निकाली है।
एयर इंडिया भर्ती 2018:
एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज ने चालक, यूटिलिटी हैंड्स पदों के लिए भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यार्थियों के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा है। यह भर्ती 12 पदों पर होनी है।
इस भर्ती के लिए एयर इंडिया जारी नोटिफिकेशन किया है। अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो इन पदों के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के लिए नीचे दी गई जानकारी अवश्य पढ़ें।
यह भी पढ़ें: AIIMS भोपाल भर्ती: स्टॉफ नर्स की निकली है बंपर वैकंसी, जानें आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया
एयर इंडिया भर्ती 2018 के पदों की संख्या
- विभाग - एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज
- पद का नाम - चालक, यूटिलिटी हैंड्स
- कुल पदों की संख्या - 61 पद
- चालक - 12 पद
- सामान्य 08 पद, ओबीसी 03 पद, एससी 01 पद
- यूटिलिटी हैंड्स - 49 पद
- सामान्य 26 पद, ओबीसी 13 पद, एससी 07 पद, एसटी 03 पद
- वेतन - 15,418 रुपए प्रति महीना
- अनुभव - कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए।
एयर इंडिया भर्ती 2018 के लिए न्यूनतम योग्यता
- चालक के लिए शैक्षणिक योग्यता - अभ्यार्थी को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्था से 8वीं पास होनी चाहिए और लाइसेंस होना चाहिए।
- यूटिलिटी हैंड्स के लिए शैक्षणिक योग्यता - अभ्यार्थी को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्था से 10वीं या आईटीआई पास होनी चाहिए।
- राष्ट्रीयता - भारतीय
- आयु सीमा - अभ्यार्थी की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 50 होनी चाहिए।
- नियुक्ति स्थान - मुंबई
- चयन प्रक्रिया - अभ्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
एयर इंडिया भर्ती के लिए आवेदन इस तरह से करें
- योग्य अभ्यार्थी एयर इंडिया भर्ती 2018 के लिए वेबसाइट www.airindia.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- पता - Air India Engineering Services limited, New Engineering complex, Near Baman Wada & Airport Colony, Next to Meteorology Dept New Quarters, Sahar Vile Parle (east) Mumbai – 400099
- इच्छुक और योग्य अभ्यार्थी को आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, पासपोर्ट फोटो, सामुदायिक प्रमाण पत्र आदि की कॉपी इंटरव्यू के समय लाना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की शुरू होने की तिथि - 12 दिसंबर 2017
आवेदन की अंतिम तिथि - 21 जनवरी 2018
महत्वपूर्ण लिंक
नोटिफिकेशन लिंक के लिए - यहा क्लिक करें।
आवेदन पत्र लिंक के लिए - यहा क्लिक करें।
नोट - इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS