APSC PWD AE Admit Card 2021: एपीएससी पीडब्ल्यूडी एई परीक्षा के एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड

APSC PWD AE Admit Card 2021: एपीएससी पीडब्ल्यूडी एई परीक्षा के एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड
X
APSC PWD AE Admit Card 2021: असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

APSC PWD AE Admit Card 2021: असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने एपीएससी पीडब्ल्यूडी एई 2021 (APSC PWD AE 2021) स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए अर्हता प्राप्त की है, वे आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने कुल 1864 चयनित उम्मीदवार के एडमिट कार्ड आधिकारिक साइट पर जारी किए हैं। एपीएससी पीडब्ल्यूडी एई एडमिट कार्ड 2021 (APSC PWD AE Admit Card 2021) को मैकेनिकल और सिविल विभाग के लिए अलग से जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए दोनों शाखाओं के लिए एपीएससी पीडब्ल्यूडी एई एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए सीधे वेब-लिंक पा सकते हैं।

एपीएससी पीडब्ल्यूडी एई 2021 की स्क्रीनिंग परीक्षा 14 मार्च 2021 को दो पालियों में आयोजित होने वाली है, पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित होगी। पहले सत्र में सामान्य अध्ययन का पेपर आयोजित किया जाना है, जबकि दूसरे सत्र में मैकेनिकल इंजीनियरिंग / सिविल इंजीनियरिंग का पेपर होगा।

एपीएससी पीडब्ल्यूडी एई एडमिट कार्ड 2021 (सिविल) डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

एपीएससी पीडब्ल्यूडी एई एडमिट कार्ड 2021 (सिविल) डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

एपीएससी पीडब्ल्यूडी एई एडमिट कार्ड 2021: ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. असम लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://apsc.nic.in/ पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध Latest Updates सेक्शन पर जाकर Download Admit Card for Screening Test (OMR Based) for the post of Assistant Engineer under the Directorate of Inland Water Transport, Assam under Transport Department. vide Advt. No. 04/2020 dated 26-06-2020 CIVIL MECHANICAL लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. अपना रोल नंबर डालें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 4. एपीएससी पीडब्ल्यूडी एई एडमिट कार्ड 2021 चेक और डाउनलोड करें।

एपीएससी पीडब्ल्यूडी एई एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा हॉल में ले जाने के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। एपीएससी पीडब्ल्यूडी एई एडमिट कार्ड 2021 के बिना उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए उपस्थित नहीं होने दिया जाएगा।

Tags

Next Story