देश में 137 सैन्य स्कूलों का कायाकल्प करेगी सेना, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजरी

देश में 137 सैन्य स्कूलों का कायाकल्प करेगी सेना, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजरी
X
सेना द्वारा बनाए जा रहे 137 सैन्य स्कूलों का निर्माण और मरम्मत कार्य अब फिर से शुरू हो सकेगा। रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में सेना के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

सेना (Army) द्वारा बनाए जा रहे 137 सैन्य स्कूलों (Military School) का निर्माण और मरम्मत कार्य अब फिर से शुरू हो सकेगा। रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defense) ने इस संबंध में सेना के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय में मौजूद सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद (Aman Anand) ने बताया कि बीते करीब पांच वर्षों से अधिक समय से इन स्कूलों का निर्माण और मरम्मत कार्य रूका हुआ था।

इसके पीछे सरकार ने तर्क दिया था कि यह सभी स्कूल नियमित (रेगुलराइज) नहीं हैं। इसलिए इनके निर्माण या किसी अन्य प्रकार की गतिविधि की मंजूरी नहीं दी जा सकती है। जबकि वहीं दूसरी सेना की ओर से इन पर सालाना करीब 160 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की जा रही थी।


इन 137 स्कूलों में से 7 निजी भूमि पर हैं और बाकी 130 रक्षा भूमि पर हैं। इस प्रस्ताव को मंत्रालय की स्वीकृति दिलाने के लिए सेना लंबे वक्त से बेहद गंभीरता से प्रयास कर रही थी। लेकिन उसे सफलता मंत्रालय में पूर्व रक्षा सचिव संजय मित्रा के कार्यकाल में उनके द्वारा उक्त फाइल को दी गई हरिझंडी के बाद मिली।

दिल्ली, हरियाणा, म.प्र. के स्कूल

137 स्कूलों की इस सूची में सबसे ज्यादा 33 सेना की पश्चिमी-कमांड में हैं। इसके अलावा दक्षिण-कमांड में 30, केंद्रीय कमांड में 27, पूर्वी कमांड में 22, दक्षिण-पश्चिमी कमांड में 17, उत्तरी कमांड में 7 और अंडमान-निकोबार कमांड में 1 स्कूल है।


राज्यों के हिसाब से राजधानी का दिल्ली कैंट स्थित आर्मी पब्लिक (एपीएस) स्कूल, एपीएस धौला कुंआ, शंकर विहार, हरियाणा में एपीएस हिसार, उ.प्र. का एपीएस नोएडा, म.प्र. में एपीएस भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर नंबर-1, 2 और एपीएस महू शामिल है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story