असम पुलिस कांस्टेबल पीएसटी परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड

राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB), असम ने शनिवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कांस्टेबल (अन-सशस्त्र शाखा और सशस्त्र शाखा) की भर्ती के लिए शारीरिक मानक टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएसटी और पीईटी) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने असम पुलिस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड एसएलपीआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
असम पुलिस कॉन्स्टेबल (यूबी) और कॉन्स्टेबल (एबी) के 4271 खाली पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चला रही है। असम पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक दिया गया है उम्मीदवार उस पर क्लिक करके और मांगी हुई जानकारी डालकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
असम पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां एक सीधा लिंक है।
असम पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2020: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं
चरण 2. मुखपृष्ठ पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है Click here to Download', against recruitment of Constables in Assam Police in pursuance to advertisement issued on 25-04-2018 & Notice / Addendum issued on 19-12-2019
चरण 3. इसके बाद उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारी डालकर लॉगिन करें।
चरण 4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। उसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS