AYUSH NEET UG Counseling 2021: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, ऐसे करें अप्लाई

AYUSH NEET UG Counseling 2021:आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) ने आज यानी 29 जनवरी 2022 से आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे एएसीसीसी की आधिकारिक साइट aaccc.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2022 तक है।
शेड्यूल के अनुसार चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की सुविधा 30 जनवरी से 3 फरवरी 2022 तक उपलब्ध है। सीट आवंटन प्रक्रिया 4 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी और रिजल्ट 5 फरवरी 2022 को घोषित किया जाएगा। आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग 7 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 तक की जाएगी।
आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2021 रजिस्ट्रेशन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2021: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
चरण 1. एएसीसीसी की आधिकारिक साइट aaccc.gov.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध यूजी काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
चरण 4. रजिस्ट्रेशन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5. आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 6. एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 7. आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
चरण 8. पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS