BHU RET 2022: बीएचयू आरईटी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई शूरू, जानें डिटेल्स

BHU RET 2022: बीएचयू आरईटी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई शूरू, जानें डिटेल्स
X
BHU RET 2022: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने बीएचयू आरईटी 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीएचडी और एम.फिल के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

BHU RET 2022: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने बीएचयू आरईटी 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीएचडी और एम.फिल के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार जो पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बीएचयू की आधिकारिक साइट bhuonline.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आरईटी/एमफिल/इंटरग्रेटेड एमफिल 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2022 तक है। एडमिट कार्ड 9 मार्च 2022 से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है और परीक्षा 16 मार्च, 2022 को आयोजित की जाएगी।

वे उम्मीदवार जो 15 अप्रैल 2022 तक अपने नेट रिजल्ट की उम्मीद कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते कि उनकी अन्य पात्रता शर्तें आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी हों। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं।

बीएचयू आरईटी 2022 रजिस्ट्रेशन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

बीएचयू आरईटी 2022: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

चरण 1. बीएचयू ऑनलाइन की आधिकारिक साइट bhuonline.in पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध आरईटी 2021-22 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम का चयन करना होगा और चरण 4. एक नया पेज खुल जाएगा।

चरण 5. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 6. आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

चरण 7. एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 8. आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।

चरण 9. पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।

Tags

Next Story