Bihar Assembly Recruitment: सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Bihar Assembly Recruitment 2023: बिहार विधानसभा सचिवालय में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बिहार विधानसभा में 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए कई पदों पर भर्तियां निकली है। दरअसल, इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website of Bihar Legislative Assembly) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन करने के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। साथ ही इस भर्ती के लिए अंतिम तिथि की घोषणा भी कर दी गई है। उम्मीदवार 16 मई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने से पहले इस खबर को पूरी अच्छी तरिके से पढ़ें, क्योंकि आवेदन गलत होने के बाद आवेदन स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।
भर्ती विवरण
बिहार विधानसभा में सुरक्षा प्रहरी (Security Guard) के पदों के लिए कुल खाली 69 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए। भर्ती प्रक्रिया से लेकर सैलरी और चयन प्रक्रिया को जानने के लिए यहां जाएं। साथ ही इस भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए बिहार विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
पोस्ट विवरण
संस्था का नाम | बिहार विधानसभा सचिवालय |
पद का नाम | सुरक्षा प्रहरी |
पदों की संख्या | 69 |
योग्यता | 12वीं पास |
प्रारंभिक तिथि | 25/04/2023 |
अंतिम तिथि | 25/05/2023 |
Also read:- BEL ने प्रशिक्षु इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्तियां, अच्छा मिलेगा वेतन
ऐसे करें आवेदन
- सुरक्षा प्रहरी के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को बिहार विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर जाने के बाद उम्मीदवारों को बिहार विधानसभा भर्ती 2023 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- एक नया पेज खुलने के बाद दिए गए विवरण को भरना होगा।
- इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- आवदेन करने के बाद उम्मीदवार भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS