BSEB 10th Compartmental Answer Key 2022: बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा की आंसर की हुई जारी, यहां से करें डाउनलोड

BSEB 10th Compartmental Answer Key 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 2022 में कक्षा 10 मैट्रिक कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षाओं के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की आंसर की जारी कर दी है। छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardoline.bihar.gov.in पर जाकर बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट आंसर की चेक और डाउनलोड सकते हैं।
इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 10 की कंपार्टमेंटल, विशेष परीक्षा में, थ्योरी प्रश्नों में कुल अंकों का 50 प्रतिशत शामिल था। बिहार बोर्ड ने अब उसी के लिए आंसर की जारी की है।
बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल आंसर की 2022: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1: बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर पर उपलब्ध आंसर की माध्यमिक कंपार्टमेंटल-कम-स्पेशल परीक्षा, 2022' के संबंध में 'रजिस्टर आपत्ति' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। रोल कोड और रोल नंबर जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें।
चरण 4: सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5: आपत्तियां उठाएं और सबमिट करें।
चरण 6. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और सहेजें।
छात्रों के पास आपत्तियां जमा करने के लिए 16 म, 2022 की शाम 5 बजे तक का समय है। कंपार्टमेंटल, विशेष परीक्षा 5 मई से 9 मई 2022 तक दो सत्रों में, सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 1:45 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
बिहार बोर्ड ने हाल ही में इंटरमीडिएट ( कक्षा 12) के अंतिम कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षाओं 2022 की आंसरकी भी जारी की थी। उसमें भी, उत्तर कुंजी केवल अंतिम कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षाओं 2022 के 50 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए जारी की गई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS