Bihar Board 10th Result 2021: आज 3.30 बजे घोषित होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, तैयारी शुरू

Bihar Board 10th Result 2021: आज 3.30 बजे घोषित होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, तैयारी शुरू
X
Bihar Board 10th Result 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 को 5 अप्रैल 2021 को दोपहर 3.30 बजे घोषित करेगा। बिहार बोर्ड कक्षा 10 के रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा आज दोपहर 3.30 बजे घोषित किए जाएंगे।

Bihar Board 10th Result 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 को 5 अप्रैल 2021 को दोपहर 3.30 बजे घोषित करेगा। जारी एक बयान में बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार बोर्ड कक्षा 10 के रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे घोषित किए जाएंगे। जो उम्मीदवार कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगें।

इस साल बिहार बोर्ड10वीं की परीक्षा के लिए कुल 16.84 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें से 8.46 लाख लड़के और लगभग 8.38 लाख लड़कियां हैं। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 20 जनवरी से 24 फरवरी 2021 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2021: ऐसे करें चेक

चरण 1. बीएसईबी की आधिकारिक बेवसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

चरण 4. आपका बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

चरण 5. रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।

Tags

Next Story