Bihar Board 12th Admit Card 2020: बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड इस दिन होगें जारी, bsebinteredu.in से करें डाउनलोड

Bihar Board 12th Admit Card 2020: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएगे। बीएसईबी (BSEB) के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए हैं और 17 जनवरी से डाउनलोड लिंक सक्रिय हो जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सक्रिय होने के बाद, बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट bsebinteredu.in से बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड और प्रिंटआउट किए जा सकते हैं।
स्कूल संस्थापक बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.bsebinteredu.in पर जाकर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे और एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर और मुहर लगाकर आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड प्रैक्टिकल 20 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित होंगी।
बिहार बोर्ड 12वीं मुख्य परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी 2020 तक दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। बिहार बोर्ड पहली शिफ्ट9.30 से 12.45 तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1.45 से लेकर 5.00 बजे तक आयोजित होगी। छात्र को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का अधिक समय मिलेगा।
बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2020 (Bihar Board 12th Admit Card 2020): ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bsebinteredu.in पर जाएं।
चरण 2. वेबसाइट पर उपलब्ध Bihar Board 12th Admit Card 2020 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. एसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारियां डालकर लॉगिन करें।
चरण 4. उसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल कर मुहर व हस्ताक्षर सहित छात्र को दे दें।
लॉगिन करने के बाद बिहार बोर्ड 2020 एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। बीएसईबी 12 वीं एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड करने के बाद, किसी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी सही है, अर्थात जन्म तिथि, नाम, पिता का नाम, विषय आदि। किसी भी मुद्दे के मामले में, उम्मीदवारों को मदद के लिए अधिकारियों से संपर्क करना होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS