BSEB 12th Result 2022: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुछ देर में होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक

BSEB 12th Result 2022: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2022 आज बुधवार दोपहर करीब 3 बजे घोषित किया जाएगा। जो छात्र बीएसईबी इंटरमीडिएट कक्षा 12 की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। बीएसईबी रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में लगभग 13.5 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। बिहार बोर्ड की परीक्षाएं 1 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। बिहार बोर्ड परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 33 है। थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंकों की गणना अलग-अलग की जाएगी।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022: ऐसे कर पाएंगे चेक
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध 'बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. आवश्यक विवरण जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4. आपका बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
चरण 5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS