Bihar Board Inter Admission: बिहार बोर्ड इंटर की पहली चयन लिस्ट हुई जारी

Bihar Board Inter Admission: बिहार बोर्ड इंटर की पहली चयन लिस्ट हुई जारी
X
Bihar Board Inter Admission: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर नामांकन के लिए पहली चयन लिस्ट जारी कर दी है। बिहार बोर्ड इंटर के लिए इस बार 12 लाख 80 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। इस बार उनका 3,000 स्कूलों एवं इंटर कॉलेजों में नामांकन होना है।

Bihar Board Inter Admission: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ने इंटर नामांकन के लिए पहली चयन लिस्ट जारी कर दी है। बिहार बोर्ड इंटर के लिए इस बार 12 लाख 80 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। इस बार उनका 3,000 स्कूलों एवं इंटर कॉलेजों में नामांकन होना है।

बिहार बोर्ड पहली चयन लिस्ट का नामांकन 4 से 10 जून तक किया जाएगा और दूसरी चयन लिस्ट 19 जून 2019 को जारी की जाएगी। बिहार बोर्ड ने छात्रों को बोर्ड मेल द्वारा कॉलेज आवंटन की जानकारी दी है। इस बार बिहार इंटर 889 कॉलेज और स्कूल में 81 हजार 300 सीटे बढ़ाई गई है।

इस बार राज्यभर के 32 सौ स्कूल और कॉलेजों को मिलाकर कुल 15,65,812 सीटों पर नामांकन हुआ है। राज्य के इंटर स्कूलों में इस बार 685949 सीटें आर्ट्स स्ट्रीम में, 647194 सीटें साइंस स्ट्रीम में, 231149 सीटें कॉमर्स स्ट्रीम में और 1520 सीटें एग्रीकल्चर में हैं।

आपको बता दें कि कंपार्टमेंटल परीक्षा में सफल छात्रों को भी इंटर में नामांकन का मौका मिलेगा। उन छात्रों को दूसरी चयन लिस्ट में शामिल किया जाएगा। पहली चयन लिस्ट बिहार कंपार्टमेंल रिजल्ट से पहले तैयार हो चुकी है इस लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story