Bihar Board Matric Result 2019: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट इस हप्ते होगा घोषित, जानें चेक करने की प्रक्रिया

Bihar Board Matric Result 2019: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट (Bihar Board Metric Result) इस सप्ताह में जारी हो सकता है। बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक रिजल्ट 2019 (Bihar Board Matric Result 2019) ऑफिशियल वेबसाइट biharboard online.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा (Bihar Board Matric Exam) में शामिल होने वाले छात्र बीएसईबी BSEB) की ऑफिशयल वेबसाइट biharboard online.bihar.gov.in पर चेक कर पाएंगे।
आपको बता दें कि बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा हाल में ही बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2019 घोषित किया गया है और माना जा रहा कि बोर्ड 5 अप्रैल 2019 तक बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी कर सकता है।
बिहार बोर्ड ने सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट घोषित कर इतिहास रच दिया है, यह इसके लिए बड़ी कामयाबी है। अब बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट भी इसी हप्ते जारी कर सकता है। मेधा सूची के लिए टॉपर्स को बुला कर साक्षात्कार चल रहे हैं।
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2019 में इस बार 16.60 लाख छात्र शामिल हुए थे। बिहार बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन से लेकर बोर्ड फॉर्म भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन की थी। इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 फरवरी 2019 तक आयोजित हुई थी।
आपको बता दें कि साल 2018 में बिहार बोर्ड ने मैट्रक परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Board Metric Result) 26 जून को घोषित किया था। इस परीक्षा में करीब 17 लाख छात्र शामिल हुए थे। साल 2018 में बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 68.89 फीसदी छात्र पास हुए थे।
बिहार बोर्ड मैट्रक रिजल्ट 2019 (Bihar Board Matric Result 2019) चेक करने की पूरी प्रक्रिया
स्टेप 1. छात्र सबसे पहले बिहार बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएंगें।
स्टेप 2. फिर होम पेज पर पर दिए गए Bihar Board matric Result 2019 लिंक पर क्लिक पाएंगे।
स्टेप 3. इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर डालकर संबट बटन पर क्लिक करेंगे।
स्टेप 4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- Bihar Board Matric Result 2019
- Bihar Board
- BSEB
- Bihar Board Matric Result
- Bihar Board 10th Result
- Bihar Board 10th Result 2019
- Bihar Board Result 2019
- 10th Result
- Bihar Board Result
- Bihar Board 10th Result Date
- Bihar Board Inter Result
- Bihar Board 12th Result Check
- Bihar Board 12th Topper
- Bihar Board Science Result 2019
- bihar board 10th result 2019
- bseb 10th result 2019
- bihar board result 2019 in hindi
- www.biharboardonline.in
- bihar board matric result 2019
- BSEB r
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS