Bihar Board Result 2019 : बिहार बोर्ड रिजल्ट 2019 के टॉपर्स की लिस्ट

Bihar Board Intermediate 12th result 2019: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित हो गया है। बिहार 12वीं में 79.76 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। बिहार बोर्ड इंटर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ घोषित किया है। आर्ट स्ट्रीम में में 76.53 फीसदी छात्र पास हुए है, साइंस स्ट्रीम में 81.20 फीसदी छात्र और कॉमर्स में 93.02 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
बिहार बोर्ड ने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट www.biharboardonline.bihar.gov.in, www.bsebinteredu.in और bsebbihar.com पर घोषित किए हैं। छात्र बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड ने तीनों स्ट्रीमों के साथ-साथ बिहार बोर्ड इंटर वोकेश्नल (Bihar Board Inter Vocational) परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। बिहार बोर्ड ने मार्च में 12वीं का रिजल्ट घोषित कर इतिहास रच दिया है।
साइंस स्ट्रीम
साइंस स्ट्रीम में मोहिनी प्रकाश नालंदा और पवन कुमार नें 94.6 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया है।
आर्ट स्ट्रीम
आर्ट स्ट्रीम की रोहिणी रानी ने 463 अंक प्राप्त कर टॉप किया है
विकास कुमार और महनूर ने 460 अंक कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
हर्सिता कुमारी व निशिकांत झा ने 458 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
कॉमर्स स्ट्रीम
पुरुषोत्तम कुमार ने कॉमर्स स्ट्रीम में 94.4 फीसदी अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2019 (Bihar Board Result 2019) ऐसे करें चेक
चरण 1 - सबसे पहले वेबसाइट biharboard.ac.in या या या पर जाएं।
चरण 2 - होम पेज पर दिए गए Bihar Board intermediate result 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें। और सर्च रिजल्ट पर क्लिक करें।
चरण 4- आप रिजल्ट होम पेज पर आ जाएगा।
पिछले साल 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 16 फरवरी के बीच 1,384 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। बिहार बोर्ड 12वीं में कुल 52.95 फीसदी छात्र सफल हुए थे आर्ट्स स्ट्रीम में 63.12 फीसदी, कॉमर्स स्ट्रीम में 91.32 फीसदी और साइंस स्ट्रीम 44.71 फीसदी छात्र सफल हुए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- bihar board 12th result 2019
- bihar board 12th result 2019 link
- bihar board 12th result 2019 check on mobile
- bseb 12th result 2019
- bihar board result 2019 12th
- 12th result 2019
- bihar board bseb 12th result 2019 science
- bihar intermediate result 2019
- intermediate result 2019
- bihar board bseb 12th
- result 2019
- bihar intermediate result
- biharboard.ac.in
- बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2019
- देखें बिहार बोर्ड 12वीं पर�
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS