Bihar DElEd Result 2023: बिहार डीएलएड का रिजल्ट घोषित, जानें रिजल्ट डाउनलोड करने की आसान ट्रिक्स

Bihar DElEd Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 14 सितंबर को बिहार डीएलएड रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन परीक्षा 2023 में शामिल हुए थे, वे बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर, बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2023 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को बता दें कि बिहार डीएलएड परीक्षा 2023, 5 जून 2023 से 15 जून 2023 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राज्य के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। अब इस परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसइट पर जा सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
2. होमपेज पर, बिहार डीएलएड 2023 रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें ।
3. एक नई विंडो खुलेगी वहां आप अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें।
4. उसके बाद बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. अंत में रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकलकर रख लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS