Bihar Police Constable Admit Card 2019: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड csbc.bih.nic.in से करें डाउनलोड

Bihar Police Constable Admit Card 2019: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड csbc.bih.nic.in से करें डाउनलोड
X
Bihar Police Constable Admit Card 2019: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2019 ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं।

Bihar Police Constable Admit Card 2019: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2019 जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक 30 दिसंबर, 2019 से सक्रिय हो जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

शेड्यूल के अनुसार बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 12 जनवरी और 20 जनवरी, 2020 को दोनों दिनों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को नीचे दिए गए इन आसन स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।


बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2019 (Bihar Police Constable Admit Card 2019): ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1. सबसे पहले उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2019 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

स्टेप 4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

स्टेप 5. एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंट आउट निकाल लें।


यह भर्ती अभियान संगठन में 11880 कांस्टेबल पदों को भरेगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 7 नवंबर, 2019 को समाप्त हुई। उम्मीदवार सीएसबीसी की आधिकारिक साइट से अधिक संबंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story