12वीं के नतीजे 30 जुलाई तक, 70-30 का फॅार्मूला खत्म, नहीं जुडेंगे असाइनमेंट के अंक

12वीं के नतीजे 30 जुलाई तक, 70-30 का फॅार्मूला खत्म, नहीं जुडेंगे असाइनमेंट के अंक
X
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं कक्षा के परिणाम 30 जुलाई तक जारी कर दिए जाएंगे। माशिम ने मूल्यांकन कार्य बीते सप्ताह से ही शुरू कर दिया है। शिक्षकों द्वारा उत्तरपुस्तिकाएं घर में ही जांची जा रही हैं। 2 लाख 80 हजार छात्र इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए हैं। नतीजों को लेकर माशिम द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं कक्षा के परिणाम 30 जुलाई तक जारी कर दिए जाएंगे। माशिम ने मूल्यांकन कार्य बीते सप्ताह से ही शुरू कर दिया है। शिक्षकों द्वारा उत्तरपुस्तिकाएं घर में ही जांची जा रही हैं। 2 लाख 80 हजार छात्र इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए हैं। नतीजों को लेकर माशिम द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। असाइनमेंट के अंक 12वीं कक्षा के नतीजों में नहीं जोड़े जाएंगे। सितंबर में जारी किए गए आदेश के अनुसार असाइनमेंट के अंक आंतरिक मूल्यांकन के तौर पर नतीजों में जोड़े जाने थे।

सितंबर से फरवरी तक प्रतिमाह छात्रों के लिए असाइनमेंट जारी किए गए थे। इनमें से कम से कम 3 असाइनमेंट छात्रों द्वारा अपने स्कूल में जमा किए जाने थे। हालांकि प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक मूल्यांकन में जुड़ेंगे। फरवरी में कुछ दिनों के लिए स्कूल खुलने के दौरान अधिकतर स्कूलों ने प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न करा ली थी। प्रायोगिक परीक्षाओं और प्रोजेक्ट के अंक पूर्ववत ही जोड़े जाएंगे।

यह है फैसले का आधार

छात्रों द्वारा घर से परीक्षा दिलाए जाने के स्थान पर स्कूल में परीक्षा दिलाए जाने पर 70:30 का फॉर्मूला अपनाने का फैसला लिया गया था। अर्थात 70 फीसदी अंकों का निर्धारण परीक्षा केंद्रों में हल किए गए पर्चे तथा 30 फीसदी अंकों का निर्धारण असाइनमेंट के आधार पर होना था। इस वर्ष पढ़ाई ऑनलाइन ही हुई है। परिस्थितियों को देखते हुए छात्रों को राहत देने और नतीजों में संतुलन बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया था।

चूंकि छात्र अब घर में ही प्रश्नपत्र हल कर रहे हैं इसलिए 70:30 का फॉर्मूला नहीं अपनाया जाएगा। नतीजे सिर्फ छात्रों द्वारा हल किए गए प्रश्नपत्र के आधार पर ही तैयार होंगे। जुलाई तकउत्तरपुस्तिकाओं की जांच शुरू हो गई है। इसके अंक प्राप्त होते ही नतीजे तैयार करेंगे। जुलाई अंत तक परिणाम आ जाएंगे।


Tags

Next Story