Board Result 2022: यूपी, राजस्थान, केरल और हरियाणा बोर्ड रिजल्ट अगले सप्ताह होंगे जारी, जानिए डिटेल्स

Board Result 2022: बोर्ड रिजल्ट का सीजन चल रहा है और अगले सप्ताह हम एक नहीं, बल्कि चार प्रमुख बोर्ड रिजल्टों (यूपी 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2022, राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2022, केरल एसएसएलसी रिजल्ट 2022 और हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2022) की उम्मीद कर रहे हैं। छात्र अपने 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक बार जब ये बोर्ड रिजल्ट घोषित हो जाते हैं, तो छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने संबंधित रिजल्ट देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022
47 लाख से अधिक छात्र यूपीएमएसपी की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो बहुप्रतीक्षित यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 घोषित करेगा। बोर्ड के अधिकारी के अनुसार यूपीएमएसपी अगले सप्ताह यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 घोषित करेगा। इसके लिए जल्द ही सटीक तारीख और समय की घोषणा की जाएगी।
रिजल्ट अगले सप्ताह घोषित किया जाएगा। बोर्ड के अधिकारी का कहना है कि छात्रों को घबराना नहीं चाहिए और ऑफिशियल नोटिस का इंतजार करना चाहिए। एक बार यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं, 12 वीं का परिणाम 2022 घोषित हो जाने के बाद, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in से अपने संबंधित परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) द्वारा इस बुधवार यानी 15 जून को हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 घोषित करने की उम्मीद है। एक प्रमुख मीडिया हाउस के अनुसार बोर्ड को 15 जून को 12वीं रिजल्ट घोषित करने की उम्मीद है और यदि बोर्ड देरी करता है, तो 16 जून को घोषित किया जाएगा।
एक बार घोषित होने के बाद, छात्र अपने संबंधित बोर्ड के रिजल्ट बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर देख सकते हैं। बीएसईएच कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 2 लाख छात्र उपस्थित हुए हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022
उम्मीद है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई )अगले सप्ताह राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 घोषित करेगा। हालांकि अभी ऑफिशियल नोटिस नहीं आया है। हाल ही में अफवाहें थीं कि 10वीं के रिजल्ट 10 जून को घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि आरबीएसई 10वीं रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा जल्द ही आधिकारिक नोटिस के जरिए की जाएगी। हम तारीख को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं।
केरल एसएसएलसी रिजल्ट 2022
उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग, केरल एसएसएलसी रिजल्ट 2022 घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। केरल एसएसएलसी रिजल्ट 2022 15 जून 2022 को घोषित किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद, छात्र रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर जा सकते हैं। इस साल राज्य में एसएसएलसी परीक्षा के लिए कुल 4.26 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।
जानकारी के अनुसार केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केरल एसएसएलसी रिजल्ट 2022 की घोषणा करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस का विवरण बोर्ड अधिकारियों द्वारा जल्द ही साझा किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS