BPSC TRE Phase 2 भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें कब हो सकती है परीक्षा

BPSC TRE Phase 2: पीएससी (BPSC) ने एक बार फिर शिक्षक भर्ती के कई पदों पर भर्ती निकाली है। पहले चरण की टीचर भर्ती प्रक्रिया लगभग पूरी होने के बाद दूसरे चरण के लिए भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि पहले इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 3 नवंबर 2023 शुरू की जाने वाली थी पर अब इस डेट को बदल दिया गया है।अब यह आवेदन प्रक्रिया आज यानी 5 नवंबर 2023 से शुरू होने वाली है। योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2023 है।
BPSC TRE Phase 2 में कितने पदों पर होगी भर्ती
आवेदन करने की आखिरी तारीख अभी स्थाई नहीं है। संभवत इसमें बदलाव भी किए जा सकते हैं। फिलहाल, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कितने पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अभी यह अधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि 70 हजार पदों पर भर्तियां की जा सकती है। बीपीएससी की ओर से 6वीं से 8वीं, 9वीं से 10वीं और 11वीं, 12वीं कक्षाओं में कुल कितने शिक्षक पदों पर भर्तियां की जाएगी। यह नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। खबरोंं की मानें तो पहले चरण के खाली रह गए पदों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
BPSC TRE Phase 2 में कितने पदों पर होगी भर्ती
बीपीएससी शिक्षक भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार में दूसरे चरण टीआरई परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर 2023 से 10 दिसंबर 2023 के बीच किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।
BPSC TRE Phase 2 फॉर्म के लिए करेक्शन विंडो
इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, विभाग की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने भरे हुए फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया जाएगा। जिसके लिए बीपीएससी की ओर से ऑनलाइन करेक्शन विंडो ओपन किया जाएगा। यह उन उम्मीदवारों के लिए होगा जिनके फॉर्म में कुछ गलती हो गई हो और वे उसे सुधारना चाहते हो तो सुधार कर सकते हैं। इसके बाद ही दिसंबर 2023 में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
Also Read: FSSAI Exam 2023: एफएसएसएआई परीक्षा कल, जानें एग्जाम की डिटेल्स
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS