CAT Brain Teaser: कैट परीक्षा से पहले इन प्रश्नों पर डालें नजर, मिल सकता है फायदा

CAT Previous Year Question: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022 27, नवंबर को होने वाला है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में कुछ ही दिन बचे हैं। MBA प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार इस समय अपनी अंतिम समय की तैयारी (Last Minute Practise) प्रक्रिया में व्यस्त होगे। इस साल, परीक्षा 27 नवंबर को कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित की जाएगी। कैट परीत्रा करीब 150 शहरों में केंद्रों पर होने जा रही है। परीत्रा में 2 घंटे की अवधि दी जाएगी। इसके साथ ही कैट परीक्षा 3 सेक्शन में विभाजित होंगे। साल 2023 की कैट परीक्षा का आयोजन आईआईटी बैगलोर की ओर से करवाया जा रहा है।
यहां देखिये पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों से कुछ प्रश्न
1. मई के महीने में, जॉन ने उसी मात्रा में चावल और उसी मात्रा में गेहूँ खरीदा, जितना की उसने अप्रैल में खरीदा था, लेकिन अब चावल और गेहूँ की कीमते बढ़ गई है। इस साल चाबल में 20 प्रतिशत और गेहू में 12 प्रतिशत की वृद्धि के कारण रु 150 अधिक खर्च हुआ। यदि जॉन ने अप्रैल में चावल पर 450 रुपये खर्च किए थे, तो उसने मई में गेहूं पर कितने रुपये खर्च किए?
a. Rs 580, b. Rs 570, c. Rs 560, d. Rs 590
Answer: c
2. एक कार रेस में, कार A, कार B को 45 किमी से स्पीड से हराती है, कार B, कार C को 50 किमी की स्पीड से हराती है, वहीं कार A, कार C को 90 किमी की स्पीड से हराती है। तो उस दूरी की माप कीजिए (किमी में) जिस पर कार दौड़ आयोजित की गई है:
a. 500, b. 475, c. 550, d. 450
Answer: d
3. एक पेन को 5 प्रतिशत की हानि और एक किताब को 15 प्रतिशत के लाभ पर बेचने पर, दुकानदार 7 रु. का लाभ होता है। यदि वह पेन को 5 प्रतिशत के लाभ पर और किताब को 10 प्रतिशत के लाभ पर बेचता है, तो उसे कितने रु. का लाभ होता है।
a. 80, b. 85, c. 95, d. 100
Answer: a
4. रमेश और गौतम उस 22 छात्रों में से हैं जो एक ही परीक्षा देते हैं। रमेश ने 82.5 स्कोर प्रप्त किए। गौतम के अलावा अन्य 21 छात्रों का एवरेज स्कोर 62 है। सभी 22 छात्रों का एवरेज स्कोर रमेश के अलावा 21 छात्रों के एवरेज स्कोर से एक अधिक है। तो गौतम का स्कोर है:
a. 49, b. 48, c. 51, d. 53
Answer c.
5. A और B करीब 90 किमी दूर दो अलग-अलग रेलवे स्टेशन हैं। एक ट्रेन सुबह के 9:00 बजे A से निकलती है और B की तरफ 40 किमी/घंटा की स्पीड से चलती है। एक अन्य ट्रेन 10:30 पर B से निकलती है और A की ओर 20 किमी/घंटा की स्पीड से चलती है। तो ट्रेनें एक दूसरे से कितने बजे मिलती हैं:
a. 11:45 AM, b. 10:45 AM, c. 11:20 AM, d. 11:00 AM
b. Answer: d
6. 1, 2, …, 120 में से कितने इंटीजर 2, 5 और 7 में से किसी से भी विभाज्य नहीं हैं?
a. 40, b. 42, c. 43, d. 41
Answer: d
7. तीन धातुओं A, B और C को मेटल के अनुसार 3:4:7 के मेटल में मिलाकर एक मिश्रधातु तैयार की जाती है। धातु A, B और C के समान मेटल के भार 5: 2: 6 के अनुपात में हैं। मिश्र धातु के 130 किग्रा में, धातु C का भार कितना होगा:
a. 70, b. 96, c. 48, d. 84
Answer: d
8. अनु, विनू और मनु अकेले एक कार्य को 15 दिन, 12 दिन और 20 (क्रम के अनुसार) दिन में पूरा करते हैं। विनू रोज काम करता है। अनु एक-एक दिन छोड़ कर काम करती है। जबकि मनु दूसरे दिन से शुरू करके केवल एक-एक दिन के ब्रेक पर काम करती है। तो, कार्य को पूरा करने के लिए आवश्यक दिनों की संख्या है:
a. 5, b. 8, c. 6, d. 7
Answer: d
9. 2 सेब, 4 संतरे और 6 आम की कीमत 1 सेब, 4 संतरे और 8 आम की टोकरी या 8 संतरे और 7 आम की टोकरी के बराबर है। वहीं एक आम की टोकरी में आमों की संख्या है जिसकी कीमत बाकी अन्य टोकरियों के समान है:
a. 11, b. 13, c. 10, d. 12
Answer: b
10. प्राकृत संख्याओं को (1), (2, 3, 4), (5, 6, 7, 8, 9), ….. इत्यादि समूहों में बांटा गया है। फिर, 15वें समूह में संख्याओं का योग बराबर है
b. 6090, c. 4941, d. 7471,
Answer: a
इस साल IIM प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। यह सूचना परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थान IIM बैंगलोर द्वारा दी गई है। 2021 में आवेदनों की संख्या लगभग 2.3 लाख थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS