BSE Odisha HSC Result 2021: बीएसई ओडिशा 10वीं का रिजल्ट कल होगा घोषित, जानें डिटेल्स

BSE Odisha HSC Result 2021: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई), ओडिशा कक्षा 10 का रिजल्ट कल यानी 25 जून को घोषित किया जाएगा। छात्र 25 जून को शाम 6 बजे के बाद बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in या bseodisha.ac.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट के संबंध में नियमित अपडेट प्राप्त करने के लिए साइट की चेक करते रहें।
वार्षिक एचएससी राज्य मुक्त विद्यालय प्रमाण पत्र और मध्यमा परीक्षा 2021 के रिजल्ट25 जून 2021 को दोपहर 1 बजे बोर्ड की परीक्षा समिति के समक्ष और परीक्षा समिति द्वारा अनुमोदित होने के बाद रखे जाएंगे। बीएसई ओडिशा उपरोक्त तीनों परीक्षाओं का परिणाम शाम 4 बजे प्रधान कार्यालय से प्रकाशित किया जाएगा।
परीक्षार्थी शाम छह बजे से परिणाम देख सकेंगे। यदि छात्र इंटरनेट कनेक्टिविटी के कारण या इंटरनेट की उपलब्धता नहीं होने के कारण परिणाम की जांच करने में सक्षम नहीं हैं, तो परिणाम मोबाइल पर चेक किया जा सकता है। उम्मीदवारों को OR01 <रोल नंबर> टाइप करना होगा और 5676750 पर एसएमएस भेजना होगा।
पिछले साल 5.34 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 4.21 लाख उत्तीर्ण हुए और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 78.76 प्रतिशत हो गया। जबकि 2019 में पास प्रतिशत 70.78 प्रतिशत दर्ज किया गया था। 2020 में,1279 छात्रों को ए1 ग्रेड से सम्मानित किया गया, जबकि 8458 को A2 ग्रेड मिला। कुल 2,23,195 उम्मीदवारों को ई ग्रेड मिला है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS