BSEB 12th Compartmental Exams 2022: बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंटल और स्पेशल परीक्षा की डेटशीट हुई जारी, जानिए शेड्यूल

BSEB 12th Compartmental Exams 2022: बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंटल और स्पेशल परीक्षा की डेटशीट हुई जारी, जानिए शेड्यूल
X
BSEB 12th Compartmental Exams 2022: बिहार बोर्ड बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट (कक्षा 10) कंपार्टमेंटल और स्पेशल परीक्षा 2022 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।

BSEB 12th Compartmental Exams 2022: बिहार बोर्ड बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट (कक्षा 10) कंपार्टमेंटल और स्पेशल परीक्षा 2022 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अब बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

शेड्यूल के अनुसार कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षाएं 25 अप्रैल (सोमवार) से शुरू होंगी और 4 मई 2022 (बुधवार) को समाप्त होंगी। इस साल परीक्षा दो सीटिंग में होगी। पहली सीटिंग सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी सीटिंग दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे के बीच निर्धारित की गई है।

इस साल छात्रों को कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षाओं के लिए 15 मिनट की 'कूल ऑफ' अवधि दी जा रही है। 15 मिनट की इस 'कूल ऑफ' अवधि का उपयोग छात्र केवल प्रश्न पत्र को पढ़ने, सोचने और अपने उत्तरों की योजना बनाने के लिए कर सकते हैं। छात्रों को इन 15 मिनट में चर्चा करने या उत्तर लिखने की अनुमति नहीं है।

बोर्ड ने यह भी घोषणा की है कि इस बार प्रैक्टिकल परीक्षाएं 18 से 20 अप्रैल, 2022 के बीच आयोजित की जाएंगी। इसके बारे में अधिक विवरण जारी किया जाएगा और जल्द ही छात्रों को सूचित किया जाएगा।

इस साल, कक्षा 10 का रिजल्ट 31 मार्च को दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया था। टॉपर्स की सूची और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध हैं।

Tags

Next Story