Bihar Board Result 2020: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 80.44 प्रतिशत छात्र हुए सफल

Bihar Board Result 2020: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 80.44 प्रतिशत छात्र हुए सफल
X
Bihar Board Result 2020: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार कक्षा 12वीं में 80.44 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।

Bihar Board Result 2020: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) पटना ने बिहार बोर्ड 12 वीं रिजल्ट 2020 या बिहार बीएसईबी १२ वीं रिजल्ट 2020 घोषित कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार जो बिहार बोर्ड 12वीं 2020 के लिए उपस्थित हुए थे आधिकारिक वेबसाइटों, bsebssresult.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 12 वीं परिणाम 2020 की जाँच करने वाले लाखों उम्मीदवारों के साथ, साइट धीमा हो सकती है। बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, परिणाम indiaresults.com, examresults.net पर उपलब्ध हैं। इस साल, 80.44 प्रतिशत उम्मीदवारों ने राज्य में बिहार बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2020 को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया।

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड, BSEB (पटना) ने बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2020 3 फरवरी 2020 से शुरू हुई थी। इस साल 12.5 लाख उम्मीदवारों ने बीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षआ 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।

बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2020: कला, विज्ञान और वाणिज्य विषय में पास प्रतिशत

आर्ट्स स्ट्रीम: 81.44 फीसदी

वाणिज्य धारा: 93.26 प्रतिशत

साइंस स्ट्रीम: 77.39 फीसदी

बिहार बोर्ड 12 वीं परिणाम 2020: लड़के और लड़कियां

पुरुष छात्र: 78.61 प्रतिशत

महिला छात्र: 82.62 प्रतिशत

बिहार बोर्ड 12 वीं परिणाम 2020: ऐसे करें चेक

चरण 1. बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebinteredu.in पर जाएं

चरण 2. बोर्ड के होमपेज पर बीएसईबी वीं रिजल्ट लिंक पर करें।

चरण 3. बीएसईबी कक्षा 12 रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।

चरण 4. सबमिट पर क्लिक करें और बिहार बोर्ड के परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।

बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2020 की जाँच करने के लिए वेबसाइटों की सूची:

http://biharboardonline.com/

http://onlinebseb.in/

http://biharboardonline.bihar.gov.in/

bsebssresult.com

bsebinteredu.in

bsebssresult.com/bseb

bsebbihar.com

Tags

Next Story