BSEB 12th Result 2021: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा हुई समाप्त, जानें रिजल्ट कब होगा घोषित

BSEB 12th Result 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 13 फरवरी 2021 को सफलता पूर्वक संपन्न हो गई है। बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा 1 फरवरी 2021 से शुरू हुई थी। इस साल लगभग 13.5 लाख उम्मीदवारों ने बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा रिजल्ट 2021 मार्च या अप्रैल 2021 तक घोषित होने की उम्मीद है। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद, जो छात्र बीएसईबी कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा 2021 में उपस्थित हुए हैं, वे अपने परिणाम ऑनलाइन ऑनलाइन bseb.in या biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकेंगे।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021: ऐसे कर पाएंगे चेक
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2. रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. छात्र अपना रोल नंबर डालकर समबिट करें।
चरण 4. आपका बिहार बोर्ड 12 वीं रिजल्ट 2021 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
चरण 5. डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें।
पिछले साल बिहार बोर्ड ने 12वीं के परीक्षा रिजल्ट मार्च में घोषित किए थे। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए कुल 12,04,834 छात्र उपस्थित हुए थे, जिसमें से 9,69,159 छात्र पास हुए थे, जिनका कुल पास प्रतिशत 80.44 रहा था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS