BSEB Inter Result 2022: बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट आज होगा घोषित, जानिए डिटेल्स

BSEB Inter Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर बिहार बोर्ड कक्षा 12 के रिजल्ट 2022 की तारीख और समय का खुलासा कर दिया है। कक्षा 12 का रिजल्ट 16 मार्च 2022 को दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। घोषित होने पर रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक किया जा सकता है।
राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी आज दोपहर 3 बजे कक्षा 12 का रिजल्ट घोषित करेंगे। इस मौके पर बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर और अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे। रिजल्ट के साथ टॉपर्स के नाम की भी घोषणा की जाएगी।
इस साल लगभग 13.5 लाख छात्रों ने कक्षा 12 की परीक्षा के लिए अपना रिजल्ट कराया है। इंटरमीडिएट परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी 2022 तक सभी स्ट्रीम कला, वाणिज्य और विज्ञान के लिए आयोजित की गई थी। राज्य में कक्षा 12 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी।
बोर्ड द्वारा कक्षा 12 की परीक्षा के लिए 3 मार्च को उत्तर कुंजी जारी की गई थी और आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 6 मार्च 2022 तक की गई थी। आंसर की में वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल थे, जो कुल अंकों का 50 प्रतिशत था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS