BSEB Madhyama Sanskrit Result 2019: बीएसईबी मध्यमा संस्कृत रिजल्ट हुआ घोषित, bsspat.com से करें चेक

BSEB Madhyama Sanskrit Result 2019:बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड (BSEB), पटना ने मध्यमा परीक्षा 2019 का रिजल्ट (BSEB Madhyama Sanskrit Result) घोषित कर दिया है। बीएसईबी मध्यमा संस्कृत रिजल्ट 2019 (BSEB Madhyama Sanskrit Result 2019) बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट bsspat.com पर अपलोड किया गया है। बीएसईबी मध्यमा परीक्षा 2019 (BSEB Madhyama Exam 2019) में उपस्थित होने वाले छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें।
बीएसईबी मध्यमा परीक्षा 2019 में कुल 21,620 छात्र उपस्थित हुए थे। जिनमें से 17,232 ने पहले परीक्षा में और 560 ने दूसरे खंड में परीक्षा पास की है। लड़कों ने परीक्षा में लड़कियों को पीछे छोड़ दिया है। बोर्ड के अनुसार कुल पास प्रतिशत 93.55 प्रतिशत दर्ज किया गया। लड़कों के लिए लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.07 प्रतिशत के मुकाबले 93.07 प्रतिशत था।
बीएसईबी मध्यमा संस्कृत रिजल्ट 2019 (BSEB Madhyama Sanskrit Result 2019): ऐसे करें चेक
चरण 1: सबसे पहले छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bssbpat.com पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर दिए गए लिंक MARKSHEET 2019 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: इसके बाद छात्र Result 2019 पर क्लिक करें।
चरण 4: क्लिक करने के बाद छात्र व्यक्तिगत अंकपत्र 2019 क्लिक करें
चरण 5: छात्र अपने परीक्षा केंद्र का चयन करें, रोल नंबर टाइप करें और GO बटन पर क्लिक करें।
चरण 6: आपका रिजल्ट आपकी स्क्रिन पर खुल जाएगा।
चरण 7: छात्र उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
इस बीच मध्यमा परीक्षा 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन पक्रिया शुरू हो गई है। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। स्कूलों को अपना सामूहिक रजिस्ट्रेश 5 नवंबर तक बोर्ड को प्रस्तुत करना होगा और उसके बाद परीक्षा फॉर्म जमा करना होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS