BSEH 10th Result 2021: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2.30 बजे होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक

BSEH 10th Result 2021:  हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2.30 बजे होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक
X
BSEH 10th Result 2021: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने बीएसईएच 10वीं रिजल्ट 2021 की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। कक्षा 10 का रिजल्ट बोर्ड द्वारा 11 जून, 2021 को दोपहर 2.30 बजे घोषित किया जाएगा।

BSEH 10th Result 2021: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने बीएसईएच 10वीं रिजल्ट 2021 की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। कक्षा 10 का रिजल्ट बोर्ड द्वारा 11 जून, 2021 को दोपहर 2.30 बजे घोषित किया जाएगा। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने कहा है कि वे आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल अंकों के आधार पर कक्षा 10 के बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल अंकों में छात्र के प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक को कुल 20 अंक दिए गए थे। यदि किसी छात्र को मूल्यांकन और पैक्टिकल में 40 अंक मिलते हैं तो उसे थ्योरी के लिए 60 अंक दिए जाएंगे। 1970 के बाद से हरियाणा बोर्ड के तहत कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा शुरू होने के बाद पहली बार कक्षा 10 के रिजल्ट में कोई टॉपर नहीं होगा।

कक्षा 10 में 3.18 लाख छात्र नामांकित हैं, जिनमें से 11,628 कंपार्टमेंट के छात्र हैं। ओपन बोर्ड के छात्रों का रिजल्ट रोक दिया जाएगा। जो छात्र अपने संबंधित परिणाम की जांच करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

बीएसईएच 10वीं रिजल्ट 2021: ऐसे कर पाएंगे चेक

चरण 1. बीएसईएच की आधिकारिक साइट bseh.org.in पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. बीएसईएच 10वीं रिजल्ट 2021 लिंक दबाएं और लॉगिन विवरण दर्ज करें।

चरण 4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 5. रिजल्ट की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।

चरण 6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Tags

Next Story