BSEH 12th Result 2021: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट हुआ घोषित, यहां से करें चेक

BSEH 12th Result 2021: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट हुआ घोषित, यहां से करें चेक
X
BSEH 12th Result 2021: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने 26 जुलाई 2021 को बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया है।

BSEH 12th Result 2021: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने 26 जुलाई 2021 को बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट के लिए खुद को रजिस्टर किया है, वे अपना रिजल्ट बीएसईएच की आधिकारिक साइट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं। इस साल लगभग 3 लाख छात्रों ने कक्षा 12 की परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

हरियाणा बोर्ड के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कक्षा 12 का रिजल्ट घोषित किया। बोर्ड ने सभी संकाय (कला, वाणिज्य और विज्ञान) के रिजल्ट पूरी तरह से घोषित कर दिए गए हैं। बोर्ड ने इस साल मेरिट सूची या टॉपर सूची की घोषणा नहीं की है क्योंकि देश भर में कोविड 19 मामलों में वृद्धि के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई है। इस साल बोर्ड ने मेरिट लिस्ट या टॉपर लिस्ट भी जारी नहीं की है।

कक्षा 12 की परीक्षाएं 20 अप्रैल, 2021 से शुरू होने वाली थीं। हालांकि, देश भर में कोविड 19 मामलों में वृद्धि के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। बाद में बोर्ड ने कक्षा 12 के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी किए, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किए गए हैं।

बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2021: ऐसे करें चेक

चरण 1. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे बोर्ड पंजीकरण विवरण दर्ज करें।

चरण 4. समबिट बटन पर क्लिक करें।

चरण 5. हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

चरण 6. रिजल्ट को चेक कर लें और प्रिंटआउट लें।

जो उम्मीदवार अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें शारीरिक परीक्षा में बैठने का एक और मौका दिया जाएगा। इसका विवरण बोर्ड द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा।

Tags

Next Story