BSEH Results 2022: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जून में होगा घोषित, जानिए डिटेल्स

BSEH Results 2022: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) जून 2022 के महीने में हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित करने की संभावना है। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर नज़र रखें।
हालांकि, बोर्ड के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके अलावा बोर्ड सूत्रों के अनुसार अलग-अलग तारीखों पर रिजल्ट घोषित करेगा। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बीएसईएच कक्षा 10 और 12 की मूल्यांकन प्रक्रिया चल रही है और अपने अंतिम चरण में है।
हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022: ऐसे कर पाएंगे चेक
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट टैब पर क्लिक करना होगा।
चरण 3. इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
चरण 4. सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5. आपका हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
चरण 6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।
छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि वे बोर्ड अधिकारियों द्वारा उपलब्ध एसएमएस विकल्प पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्रों को अधिक अपडेट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS