BSTC Result 2019 Rajasthan : राजस्थान BSTC रिजल्ट 2019 जल्द होगा घोषित, इन स्टेप्स के जरिए चेक करें

BSTC Result 2019 Rajasthan  : राजस्थान BSTC रिजल्ट 2019 जल्द होगा घोषित, इन स्टेप्स के जरिए चेक करें
X
BSTC Result 2019 Rajasthan : गोविंद गुरू जनजातिय विश्व विद्यालय का रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। बीएसटीसी का परीक्षा परिणाम (BSTC Exam 2019 Results) bstc2019.org पर घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम ऑफलाइन घोषित नहीं किया जाएगा। परीक्षा परिणाम जानने के लिए bstc2019.org पर जाकर रोल नंबर, नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरकर प्राप्त किया जा सकता है।

BSTC Result 2019 Rajasthan : बीएसटीसी 2019 की परीक्षा के परिणाम (BSTC Exam 2019 Results) bstc2019.org पर घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम ऑफलाइन घोषित नहीं किया जाएगा। परीक्षा परिणाम जानने के लिए bstc2019.org पर जाकर रोल नंबर, नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरकर प्राप्त किया जा सकता है। राजस्थान BSTC (Rajsthan BSTC Results 2019) में मेरिट के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जाता है और उसी आधार पर सीटों का आवंटन होता है।

बताया जा रहा है कि राजस्थान बीएसटीसी 2019 (BSTC 2019) परीक्षा का परिणाम 25 या 26 जून तक आ सकते हैं। इस साल बीएसटीसी परीक्षा में करीब 7.5 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। बताया जा रहा है कि इस साल लगभग 14500 से 15000 के बीच सींटें हैं। परिणाम आने की जानकारी व कैसे रिजल्ट देखें यह नीचे देख सकते हैं।

BSTC परीक्षा का परिणाम (BSTC Exams Results 2019) Exam के एक महीने के भीतर ही घोषित कर दिया जाता है। इस साल BSTC की परीक्षा (BSTC Entrance Exams 2019) 26 मई 2019 को आयोजित की गई थी। इसीलिए परीक्षा का रिजल्ट एक महिने बाद यानी 25 या 26 जून तक घोषित होगी।

वहीं सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि परिणाम जून के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा। वहीं परीक्षा मूल्यांकन करने वालें अधिकारियों ने कहा है कि राजस्थान बीएसटीसी 2019 की परीक्षा परिणाम आने में देरी हो सकती है। क्योंकि अभी जांच में समय लग सकता है।

बीएसटीसी का परिणाम (BSTC Results 2019) घोषित होने से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा का परिणाम जानने के लिए आंसर की (BSTC 2019 Answer Key) का प्रयोग कर सकते हैं। आधिकारिक उत्तर कुंजी अभी नहीं आया है हालांकि कई संस्थानों ने अनौपचारिक आंसर की जारी कर दिया है जिसकी मदद से उत्तर मिलाया जा सकता है।

बीएसटीसी का परीक्षा (Rajsthan BSTC Exam) परिणाम सबसे पहले अधिकारियों द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस में घोषित किया जाता है। इसमें केवल टॉपर उम्मीदवारों की ही घोषणा की जाती है। इन उम्मीदवारों की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है। नीचे कुछ स्टेप्स दिए गए हैं जिनके द्वारा आप प्री बीएसटीसी का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स (How To Check Result Rajsthan BSTC Exam 2019)

1. सबसे पहले bstc2019.org पर जाएं।

2. इसके बाद होम पेज खुलेगा, जिस पर रिजल्ट का लिंक अवलेबल होगा।

3. रिजल्ट जानने के लिए इसी लिंक पर आपको क्लिक करना होगा।

4. अब नाम, जन्म तिथि, रजिस्ट्रेशन संख्या व पासवर्ड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

5. अब राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2019 का आपके स्क्रिन पर आ जाएगा।

6. इसके बाद रिजल्ट को आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर प्रिंटआउट करा सकते हैं।

रिजल्ट जानने के बाद उम्मीदवारों को नाम, पता, माता का नाम व जन्म तिथि की जांच कर लें। कांउसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को बीएसटीसी परीक्षा में सफल होना होगा। साथ ही काउंसलिंग दो चरणों में होती है। यदि सीट खाली रह जाते हैं तो तीसरे चरण में भी काउंसलिंग हो जाती है।

बता दें कि यह परीक्षा राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किया जाता है। D.El.Ed पाठ्यक्रमों में उम्मीदवारों के प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। जो उम्मीदवार इसे पास कर लेता है उसे काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story