Career Tips: करियर के ग्रोथ में क्या-क्या हो सकती है बाधाएं, जानें यहां

Career Tips: करियर के ग्रोथ में क्या-क्या हो सकती है बाधाएं, जानें यहां
X
Career Tips: कुछ लोग करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन वे वास्तव में क्या करना चाहते हैं, इसका उद्देश्य उन्होंने तय नहीं किया है। जो आपके करियर में बाधा बन सकती है। यहां जानें करियर के ग्रोथ में क्या-क्या हो सकती है बाधाएं...

Career Tips: हर व्यक्ति करियर में सफल होने के लिए संघर्ष कर रहा है। जाहिर है इस संघर्ष का लक्ष्य पैसा कमाना ही होता है, लेकिन हर किसी के सफल होने के सपने अलग-अलग होते हैं। किसी का सपना बॉस बनकर टीम को चलाने का होता है तो किसी का सपना अच्छा प्रदर्शन करके बड़ा नाम कमाने या अवॉर्ड पाने का होता है। हर कोई इसके लिए प्रयास करता है, लेकिन कुछ लोगों की तरक्की कई कारणों से रुक जाती है। इन्हें करियर में इच्छा के अनुसार सफलता नहीं मिलती है। आइए जानें क्या हो सकते है वो कारण...

उद्देश्य न तय करना

कुछ लोग करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन वे वास्तव में क्या करना चाहते हैं, इसका उद्देश्य उन्होंने तय नहीं किया है। किसी भी काम में उद्देश्य तय होने या कुछ स्पष्ट रूप से परिभाषित न होने से उनके लिए आगे का रास्ता चुनना मुश्किल हो जाता है। इसलिए हर किसी को अपने लक्ष्य सटीक रूप से परिभाषित करने चाहिए। ताकी उस दिशा में आगे बढ़ना आसान हो।

अपडेट न रहना

सफल न होने का दूसरा कारण है खुद को अपडेट न रखना। आज की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया आ रहा है। प्रगति हो रही है, प्रौद्योगिकी में सुधार हो रहा है। जिन्दगी की रफ्तार बढ़ गयी है। इसलिए एक बार हासिल की गई शिक्षा और कौशल से संतुष्ट होना पर्याप्त नहीं है। अपने ज्ञान और कौशल को अपडेट करते रहना बहुत महत्वपूर्ण है।

मजबूत कनेक्शन

करियर की सफलता के लिए मजबूत कनेक्शन और नेटवर्क का होना भी जरूरी है। आपके पास क्या कौशल है, आप क्या अच्छा कर सकते हैं, आपके पास क्या विशेष ज्ञान है, यह साझा करने के लिए नेटवर्किंग और कनेक्शन महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से ही हमें उपयुक्त अवसर और प्रगति मिलती है। प्रगति में रुकावट का एक अन्य कारण, वर्षों तक एक ही घाटे में चल रही कंपनी के साथ रहना है। यदि ऐसा है, तो कंपनी का विकास स्पष्ट रूप से रुक जाएगा। इसलिए वहां काम करने वालों की प्रगति भी सीमित होती है।

Also Read: Career Tips: ये संकेत दिखे तो तुरंत बदले जॉब, करियर ग्रोथ में मिलेगी मदद

Tags

Next Story