CAT 2022: IIM बैंगलोर ने जारी किया कैट मॉक टेस्ट, ऐसे करें प्रैक्टिस

CAT 2022 Mock Test Released: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) बैंगलोर द्वारा कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2022) मॉक टेस्ट जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने कैट 2022 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से मॉक टेस्ट पेपर और परीक्षा से जुड़ी जरूरी चीजें डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि कैट परीक्षा का मॉक टेस्ट पेपर जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें और उसी के हिसाब से आगामी परीक्षा की तैयारी करें। मॉक पेपर सॉल्व करने से परीक्षा पैटर्न का अंदाजा लग जाता है और तैयारी करने में आसानी होती है।
आईआईएम बैंगलोर के अनुसार मॉक टेस्ट में पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों के प्रश्न होंगे। इससे उम्मीदवारों को परीक्षा की संरचना को समझने में मदद मिलेगी।
CAT 2022 Mock test – कैसे दें कैट मॉक परीक्षा
- उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, हमने उन चरणों का उल्लेख किया है जिनके माध्यम से वे परीक्षा दे सकते हैं:
- कैट 2022 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर कैट 2022 मॉक टेस्ट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
- अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड
- लॉगिन करें और मॉक टेस्ट दें
कैट 2022 परीक्षा: मुख्य विवरण:
आईआईएम बैंगलोर 27 नवंबर, 2022 को कैट 2022 परीक्षा आयोजित करेगा।
तीन पारियों में होगी परीक्षा
सुबह का सत्र सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक। दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और शाम का सत्र शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक।
कैट 2022 का एडमिट कार्ड iimcat.ac.in पर पहले ही जारी किया जा चुका है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और अपने साथ एक प्रिंट आउट अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर ले जाएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS