CBSE 12th Result 2019 : सीबीएसई ने 12वीं क्लास का रिजल्ट किया घोषित, ये रही टॉपर्स लिस्ट

CBSE 12th Result 2019 Topper List: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज यानी गुरूवार को सीबीएई कक्षा 12 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर घोषित कर दिया है। इस बार सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 83.4 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। डीपीएस मेरठ की हंसिका शुक्ला 499 और एसवी पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोरा ने टॉप किया है। इस बार हंसिका शुक्ला (Hansika Shukla) और करिश्मा अरोड़ा (Karishma Arora) दोनों ने 499 अंक हासिल किए हैं। इस साल केंद्रीय विद्यालय का पास प्रतिशत 98.54 रहा है।
इस बार सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में त्रिवेंद्रम जोन 98 प्रतिशत के साथ टॉप पर रहा है। वहीं चेन्नई दूसरे नंबर पर और दिल्ली 91.87 फीसदी के साथ तीसरे नंबर पर रहा है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मार ली है, इस बार लड़कों से 9 प्रतिशत लड़कियां अधिक सफल हुई हैं। इस बार 88.70 फीसदी लड़कियो को सफलता मिली है, जबिक 79.9 फीसदी लड़के सफल हुए हैं।
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2019, सीबीएसई 12वीं टापर्स लिस्ट
हंसिका शुक्ला (डीपीएस गाजियाबाद)
करिश्मा अरोड़ा (एसवी पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर)
गौरांगी चावला (निर्मल आश्रम, दीपमाला पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश)
ऐश्वर्या (केंद्रीय विद्यालय, राय बरेली)
भव्या (बीआरकेएस पब्लिक स्कूल, जींद हरियाणा)
आयुषी उपाध्याय (लखनऊ पब्लिक स्कूल साउथ सिटी)
महक तलवार (डीपीएस सेक्टर - 24 फेज III रोहिनी)
पार्थ सैनी (एसटी लुके एसएसआर सोलान हिमाचल प्रदेश)
वीराज जिंदल (वसंत वेल्ली स्कूल वसंत कुंज नई दिल्ली)
अनन्या गोयल (के एल इंटरनेशनल स्कूल, मेरठ)
आयशना जैन (एसएजे स्कूल, वसुंधरा, गाजियाबाद)
वंशिका भगत (मेरठ पब्लिक स्कूल)
अर्पित माहेश्वरी (डीपीएस, मेरठ रोड गाजियाबाद)
दिव्या अग्रवाल (मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल, मेरठ)
गरिमा शर्मा (विश्वा भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा)
इबादत सिंह बख्शी (एपीजे स्कूल, नोएडा)
आपको बता दें कि इस बार सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 13 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। इनमें 7 लाख 48 हजार 498 लड़के और 5 लाख 38 हाजर 861 लड़कियां थी। इस बार सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक चली थी।
सीबीएसई 12वीं के छात्र एसएमएस के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए बार्ड ने अलग अलग नंबर जारी कए हैं। MTNL यूजर्स को अपना रोल नंबर और क्लास की जानकारी भरकर 52001 पर भेजे, बीएसएनएल यूजर्स को 57766 पर, Aircel यूजर्स को 5800002 पर, आइडिया यूजर्स को 55456068 पर, एयरटेल यूजर्स को 54321202 पर मैसेज भेजे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS