CBSE 2023 Date Sheet: सीबीएसई ने जारी किया प्रैक्टिकल परीक्षा का पूरा शेड्यूल, 15 फरवरी से शुरू हो सकती है थ्योरी एग्जाम

CBSE Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई द्वारा 2023 प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट की घोषणा कर दी गई है। CBSE की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा 2 जनवरी 2023 से 14 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों के लिए आधिकारिक नोटिस और दिशानिर्देश सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर जारी किए गए हैं।
CBSE ने दिया 14 फरवरी तक का समय
सीबीएसई के अनुसार, 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी 2023 से शुरू होंगी। स्कूलों को 14 फरवरी 2023 तक सभी प्रैक्टिकल परीक्षाओं, प्रोजेक्ट और इंटरनल एग्जाम को पूरा करने का समय दिया गया है।
सीबीएसई ने सभी स्कूलों से छात्रों को सूचित करने के लिए कहा है कि उन्हें केंद्रीय बोर्ड द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट और इंटरनल एग्जाम में उपस्थित होने की आवश्यकता है। यदि किसी छात्र की प्रैक्टिकल परीक्षा छूट जाती है, तो परीक्षा को 2 जनवरी 2023 से 14 फरवरी 2023 के बीच ही फिर से शेड्यूल किया जाना चाहिए।
यदि कोई छात्र अनुपस्थित रहता है, तो स्कूलों को ऑनलाइन पोर्टल में उस छात्र को "अनुपस्थित" के रूप में दिखाना होगा। वहीं, बाद में अगर वह छात्र परीक्षा देता है, तो स्कूल को ऑनलाइन पोर्टल में उस छात्र को "Re-scheduled" के रूप में दिखाना होगा।
उम्मीद है कि सीबीएसई जल्द ही थ्योरी परीक्षा के लिए डेटशीट जारी करेगा। अभी तक, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2023 से शुरू होने की उम्मीद है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS