CBSE Board Admit card 2023: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं, 12वीं का एडमिट कार्ड, एक क्लिक में करें डाउनलोड

CBSE Board Admit card 2023: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं, 12वीं का एडमिट कार्ड, एक क्लिक में करें डाउनलोड
X
CBSE Board 10th-12th Exams 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से तुरंत डाउनलोड करें।

CBSE Board Admit card 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वे छात्र जो इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे अपने संबंधित स्कूलों से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है- cbse.gov.in. बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं दोनों की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए बहुत कम समय बचा है, इसलिए तुरंत एडमिट कार्ड कलेक्ट कर लें।

CBSE Board Admit card 2023: परीक्षा एक ही पाली में होगी

सीबीएसई बोर्ड के नियमित छात्र स्कूल से एडमिट कार्ड ले सकते हैं, वहीं प्राइवेट छात्रों को एडमिट कार्ड लेने के लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर जाना होगा। परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी और परीक्षा सिंगल शिफ्ट में होगी। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12.30 या 1.30 बजे तक चलेगी। परीक्षा का सही शेड्यूल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद ही पता चलेगा।

CBSE Board Admit card 2023: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी cbse.gov.in पर जाएं।
  • यहां स्कूल लॉगइन लिंक दिया होगा, जिस पर स्कूल के अधिकृत अधिकारी ही विवरण दर्ज कर लॉगइन कर सकते हैं।
  • उस पर अपना विवरण दर्ज करें, जैसे उपयोगकर्ता आईडी और अन्य आवश्यक विवरण।
  • विवरण दर्ज करते ही छात्रों का प्रवेश पत्र कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इन्हें यहां से डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट आउट भी ले लें।

स्कूल द्वारा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसे स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।

CBSE Board Admit card 2023: अन्य महत्वपूर्ण विवरण

इस बार सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 100 फीसदी सिलेबस के साथ कराई जाएंगी। चूंकि परीक्षा में बहुत कम समय बचा है इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस बचे हुए समय में कुछ भी नया शुरू न करें और जो आता है उसे ही रिवीजन करने पर ध्यान दें। तनाव न लें और ज्यादा समस्या हो तो विशेषज्ञ से बात करें।

CBSE Board Admit card 2023 Direst Link

Tags

Next Story