CBSE Class 10 Board Exams 2023: अंग्रेजी भाषा और साहित्य का सैंपल प्रश्न पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2023 में होने वाली सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा के सैंपल प्रश्न पत्र (Sample Question Paper) जारी कर दिए हैं। इच्छुक छात्र सैंपल प्रश्न पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। साल 2023 में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी। वहीं अंग्रेजी भाषा और साहित्य परीक्षा 27 फरवरी को होगी।
ऐसे करें सीबीएसई कक्षा 10वीं का सैंपल प्रश्न पत्र डाउनलोड
Step 1- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
Step 2- होमपेज पर उपलब्ध “सैंपल प्रश्न पत्र” विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3- इसके बाद दिए गए विकल्प “SQP 2022- 23” पर क्लिक करें।
Step 4- अब “कक्षा X” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद कक्षा 10 के सभी विषयों के सैंपल प्रश्न पत्र आपकी स्क्रीन पर दिख जाएंगे।
Step 5- अंग्रेजी (भाषा और साहित्य) विषय पर क्लिक करें।
Step 6- सैंपल प्रश्न पत्र डाउनलोड करें।
बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 40 प्रतिशत योग्यता आधारित प्रश्न शामिल होंगे। जबकि सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में लगभग 30 प्रतिशत योग्यता आधारित प्रश्न शामिल होंगे।
यहां से आप क्लिक कर “SQP 2022- 23” डाउनलोड कर सकते हैं
सीबीएसई कक्षा 10वीें का अंग्रेजी विषय का एग्जाम पैटर्न
* प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए शुरू में आपको 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
* प्रश्न पत्र को कुल तीन खंडों में बांटा गया है। पढ़ना, व्याकरण तथा लेखन और साहित्य।
* प्रत्येक खंड के विभिन्न प्रश्नों को दिए गए निर्देश अनुसार बनाएं।
सीबीएसई कक्षा 10वीं की अंग्रेजी भाषा और साहित्य परीक्षा में कुल 80 अंक होंगे। वहीं अंग्रेजी भाषा और साहित्य परीक्षा के लिए आपको तीन घंटे का समय दिया जाएगा। अगर आपको सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बारे में और विस्तार से जानकारी चाहिए, तो इसके लिए आप केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS