CBSE CTET Admit Card 2019: सीटेट जुलाई 2019 के एडमिट कार्ड हुए जारी, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

CBSE CTET Admit Card 2019: सीटेट जुलाई 2019 के एडमिट कार्ड हुए जारी, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड
X
CBSE CTET Admit Card 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने सीटेट 2019 जुलाई परीक्षा के ऐडमिट कार्ड (CTET Admit Card 2019) जारी कर दिए हैं।

CBSE CTET Admit Card 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने सीटेट 2019 जुलाई परीक्षा के ऐडमिट कार्ड (CTET Admit Card 2019) जारी कर दिए हैं। सीबीएसई सीटेट जुलाई 2019 (CBSE CTET July 2019 Admit Card) परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट www.ctet.nic.in पर जाकर अपना सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड 2019 (CBSE CTET Admit Card 2019) डाउनलोड कर सकते हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटेट सीटेट 2019 (CTET 2019) की परीक्षा 7 जुलाई 2019 को दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहला पेपर सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12.00 बजे तक औक दूसरा पेपर दोपहर 2.00 बजे से लेकर 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार को प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा।

सीबीएसई सीटीईटी जुलाई 2019 (CBSE CTET July 2019) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी 2019 से लेकर 5 मार्च 2019 तक चली थी, वहीं फीस जमा करने की आखरी तारीख 8 मार्च 2019 थी। सीबीएसई सीटेट परीक्षा 2019 देश के 97 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड 2019 (CBSE CTET Admit Card 2019) इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

स्टेप 1. सीबीएसई सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. वेबसाइट होमपेज पर दिए हुए CTET July Admit Card 2019 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. क्लिक करने के बाद नई विंडो खुलेगी, उसमें उम्मीदवार मांगी हुई डिटेल्स भरकर समबिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4. समबिट करने पर आपका एडमिट कार्ड पर खुल जाएगा, उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

सीटीईटी परीक्षा में सफल होने के लिए 60 फीसदी अंक लना आवश्यक है, यह एक क्यालिफाई परीक्षा है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को एक सर्टिफिकेट दिया जाता है। इस सर्टिफिकेट की वैधता 7 साल तक होती है। उम्मीदवार इस परीक्षा में जितनी चाहे उतनी बार उपस्थित हो सकता है। सीटेट परीक्षा को सफल होने के बाद भी उम्मीदवार अंकों में सुधार के लिए दोबारा से इस परीक्षा में भाग ले सकता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story