CBSE CTET December Admit Card 2019: सीबीएसई सीटेट दिसंबर के एडमिट कार्ड जानिए कब होंगे जारी, ctet.nic.in से करें डाउनलोड

CBSE CTET December Admit Card 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा इस सप्ताह केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2019 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किए जाएंगे। सीबीसई सीटेट दिसंबर एडमिट कार्ड 2019 इस सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।
सीबीएसई ने अपनी सूचना विवरणिका में कहा है कि सीटेट एडमिट कार्ड नवंबर 2019 के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। सीटेट दिसंबर 2019 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे।
सीबीएसई सीटेट दिसंबर 2019 परीक्षा 8 दिसंबर 2019 (रविवार) को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। सीटेट पेपर- I का आयोजन सुबह 9:30 से दोपहर तक किया जाएगा, जबकि पेपर II दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
उम्मदीवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा समय से करीब 1.30 घंटे पहले शुरू होंगे। जबकि एडमिट कार्ड की जाँच क्रमशः पेपर I और पेपर II के लिए 9:15 और 1:45 तक होगी। शिफ्ट और स्थल का विवरण एडमिट कार्ड में पर अंकित होगा।
सीबीएसई सीटेट दिसंबर एडमिट कार्ड 2019 (CBSE CTET December Admit Card 2019): ऐसे करे डाउनलोड
चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएंग।
चरण 2. होमपेज पर सीबीएसई सीटेट दिसंबर एडमिट कार्ड 2019 के बारे में बताने वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लिंक पर क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा, उसमें उम्मीदवार सीटेट रजिस्ट्रेशन नंबर पासवर्ड और अन्य डिटेल्स डालकर लॉगिन करें।
चरण 4. आपका सीटेट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर पर खुल जाएगा। उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
सीटेट पेपर- I परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं और जो पेपर 2 उत्तीर्ण करते हैं, वे कक्षा 6 से 7. तक पढ़ाने के लिए पात्र होंगे। भर्ती परीक्षा देशभर के 110 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
सीबीएसई सीटेट जुलाई 2019 के लिए कुल 29.22 लाख उम्मीदवारों आवेदन किया था, जिसमें से सीटेट परीक्षा के लिए कुल 23.77 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जो कि 7 जुलाई को आयोजित किया गया था। पिछले साल सीटेट ने 23 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया जिसमें जिसमें से 16 लाख लोगों ने परीक्षा दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS