CBSE CTET Results 2021: सीबीएसई सीटेट रिजल्ट कल होगा घोषित, जानें महत्वपूर्ण डिटेल्स

CBSE CTET Results 2021: सीबीएसई सीटेट रिजल्ट कल होगा घोषित, जानें   महत्वपूर्ण डिटेल्स
X
CBSE CTET Results 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का रिजल्ट कल यानी 15 फरवरी 2022 को घोषित किए जाने की संभावना है।

CBSE CTET Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का रिजल्ट कल यानी 15 फरवरी 2022 को घोषित किए जाने की संभावना है। सीटेट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

सीटेट 2021 परीक्षा को पूरे भारत में 16 दिसंबर से 21 जनवरी तक कंप्यूटर आधारित (ऑनलाइन) मोड में आयोजित की गई थी। सीबीएसई सीटेट 2021 की आंसर की 1 फरवरी2022 को जारी की गई थी।

सीबीएसई सीटेट रिजल्ट 2021: ऐसे कर पाएंगे चेक

चरण 1. सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाना होगा।

चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध सीटेट 2021 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।

चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें।

चरण 4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 5. रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड करें।

चरण 6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Tags

Next Story