CG SET Answer Key 2019: सीजी एसईटी आंसर की vyapam.cgstate.gov.in से करें डाउनलोड, 23 सितंबर तक करा सकेंगे आपत्ति दर्ज

CG SET Answer Key 2019: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2019 की आंसर की (CG SET Answer Key) जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से आंसर की (CG SET Answer Key 2019) चेक कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने सीजी सीईटी परीक्षा 8 सितंबर 2019 को दो पालियों में आयोजित कराई थी। पहला पेपर का आयोजन सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2.00 बजे से 4.45 बजे तक आयोजित होगी।
CG SET Answer Key 2019 Direct link
सीजी सीईटी आंसर की 2019 के उत्तर पर किसी भी उम्मीदवार को आपत्ति है तो वे अपनी आपत्ति व्यापर में स्वयं उपस्थित होकर, डाक द्वारा या ई-मेल आई डी [email protected] पर 23 सितंबर शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद आपत्ति स्वीकर नहीं की जाएगी।
सीजी व्यापम द्वारा सीजी एसईटी रिजल्ट 2019 जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन कर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी एसईटी आंसर की 2019 (CG SET Answer Key 2019): ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार CGPEB की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध मॉडल आंसर लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: CG SET Answer Key 2019 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
सीजी एसईटी 2019: सीट रिज़र्वेशन
सामान्य: 42 प्रतिशित
एससी: 12 प्रतिशित
एसटी: 32 प्रतिशित
ओबीसी: 14 प्रतिशित
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS