CGBSE Board Exam Admit Card 2022: छत्तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

CGBSE Board Exam Admit Card 2022: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने कक्षा 10 और 12 की व्यावसायिक और मुख्य परीक्षाओं 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। जिन छात्रों को अपने एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं हुए हैं, वे अन्य विवरण जैसे नाम और पिता का नाम दर्ज करके वेबसाइट से उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड 2022: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: क्रेडेंशियल दर्ज करें।
चरण 4: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएंगे।
चरण 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
सेकेंडरी (कक्षा 10) की परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च तक, जबकि सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) की परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होंगी। उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा हॉल में बैठना होगा। उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 9:05 बजे प्रदान की जाएंगी जबकि प्रश्न पत्र सुबह 9:10 बजे वितरित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को पेपर पढ़ने के लिए 5 मिनट पढ़ने का समय दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 9:!5 बजे शुरू होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS