CGBSE Results 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आज होंगे घोषित, जानिए डिटेल्स

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) 14 मई 2022 को छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 घोषित करेगा। जो उम्मीदवार कक्षा 10, 12 की परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे सीजीबीएसई की आधिकारिक साइट cgbse.nic.in के माध्यम से सीजीबीएसई रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट अन्य आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in पर भी चेक किया जा सकता है।
इस साल कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च, 2022 तक और कक्षा 12 की परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च, 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लगभग 8 लाख छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम 2022: ऐसे करें चेक
चरण 1. सीजीबीएसई की आधिकारिक साइट cgbse.nic.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4. एक बार हो जाने के बाद, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5. रिजल्ट जांचें और पेज डाउनलोड करें।
चरण 6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS