Chanakya Niti: जॉब और बिजनेस में सफलता पाने के लिए अपनाएं ये बातें, हमेशा मिलेगी तरक्की

Chanakya Niti: चाणक्य एक प्राचीन भारतीय बहुश्रुत थे। वे एक शिक्षक, लेखक, रणनीतिकार, दार्शनिक, अर्थशास्त्री, न्यायविद और शाही सलाहकार के रूप में सक्रिय थे। चाणक्य नीति से आज पूरा देश भली भांति अवगत है। जब कोई व्यक्ति अपने जीवन में चाणक्य नीतियों का पालन करना शुरू कर देता है, तो उसे सफल बनने से कोई नहीं रोक सकता है। चाणक्य नीतियों में से एक "अनुशासित जीवन शैली का पालन" भी है ।
आज हम आपको आचार्य के उन गुणों और सिद्धांत के बारे में बताएंगे जिसके जरिए आपको हमेशा ही कामयाबी हासिल होगी।
आचार्य चाणक्य के इन सिद्धांतों का करें पालन
व्यवहार हो भोला
चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति के व्यवहार में कभी भी बहुत ही भोलापन या सरल हृदय नहीं होना चाहिए। क्योंकि ऐसे व्यक्तियों को सदैव नुकसान उठाना पड़ता है। ध्यान रहे कि जंगल के सीधे पेड़ों को सबसे पहले काटा जाता है, जबकि आड़े या तिरछे पेड़ बच जाते हैं।
विद्या
विद्या कामधेनु गाय के समान होती है जो व्यक्ति को हर स्थिति और ऋतु में अमृत प्रदान करती है। वह माता के समान सदैव ही व्यक्ति की रक्षा करती है। इसलिए विद्या को मनुष्य का गुप्त धन कहा गया है।
सही गलत की पहचान
कोई भी निर्णय लेते समय सबसे पहले सही और गलत की परख जरूरी है। जो व्यक्ति निश्चित को गलत मानकर अनिश्चित पर दांव लगाता है, वे एक समय अपना सबकुछ खो देता है। अर्थात मनुष्य को बिना सोचे समझे कभी भी निर्णय नहीं लेना चाहिए।
ज्ञान
चाणक्य के अनुसार मनुष्य के कर्म, आयु, कितना ज्ञान प्राप्त होगा और धन, ये सब बातें उसके माता के गर्भ में आने से पहले ही निर्धारित हो जाती हैं। कोई चाहकर भी इन चीजों को बदल नहीं सकता।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS