Chandigarh Police: जल्द होगी कांस्टेबल की भर्ती, इस दिन जारी होगा नोटिफिकेशन

Chandigarh Police: जल्द होगी कांस्टेबल की भर्ती, इस दिन जारी होगा नोटिफिकेशन
X
Chandigarh Police Recruitment 2023: चंडीगढ़ में पुलिस की नौकरी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही 700 कांस्टेबल को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

Chandigarh Police Recruitment 2023: हरियाणा (haryana) की राजधानी चंडीगढ़ में पुलिस की भर्ती (chandigarh police recruitment) के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी आई है। दरअसल, UT प्रशासन ने 700 कांस्टेबल को भर्ती करने के लिए अब हामी भर दी है। ऐसे मेंं चंडीगढ़ पुलिस (chandigarh police) अगले कुछ दिनों में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर सकती है। बता दें कि यह भर्ती सेंट्रल सर्विस रूल के तहत की जाएगी। शनिवार यानी आज पुलिस विभाग की तरफ से कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वालों को एक महीने का समय मिलेगा।

अक्टूबर में होगी ट्रेनिंग

ऐसा बताया जा रहा है कि UT एडवाइजर की अध्यक्षता में डीजीपी के साथ हुई बैठक में इस भर्ती प्रक्रिया को रिकॉर्ड समय में पूरा करने का टारगेट बनाया गया है। चुने गए उमीदवार को अक्टूबर में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत 2024 आम चुनाव से पहले चंडीगढ़ पुलिस में लगभग 1000 पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। 2018 के बाद अब पुलिस में कांस्टेबल पदों पर जो भर्ती होगी, उसमें 18 से 25 साल के युवा आवेदन कर सकेंगे। वहीं, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत पोस्ट रिजर्व रखी जाएंगी।

ये भी पढ़ें: HSSC को मिला हाई कोर्ट से झटका, इन भर्ती प्रक्रिया पर लगाई रोक

खेल कोटे से भी होगी भर्ती

पुलिस की इस कांस्टेबल भर्ती में खेल कोटे की सीटों पर भी भर्ती की जाएगी। लगभग 50 पदों को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ियों से पूरा किया जाएगा। यह भर्ती सामान्य भर्ती से अलग होगी, लेकिन यह भर्ती प्रक्रिया भी साथ-साथ चलेगी। इसके साथ ही चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल IT का एक अलग से कैडर बनाने की योजना की जा रही है। IT एक्सपर्ट से लगभग 180 कांस्टेबल भर्ती होंगे, जो UT पुलिस के IT सिस्टम की जिम्मेदारी संभालेंगे।सामान्य कांस्टेबल के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं होगी, लेकिन कांस्टेबल IT विंग के लिए शैक्षणिक योग्यता बीटेक की डिग्री मांगी जा सकती है।

Tags

Next Story