CISF भर्ती: 12वीं पास अभ्यार्थियों के लिए बंपर भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया

CISF भर्ती 2018:
सीआईएसएफ ने खेल कोटा के अंतर्गत असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यार्थियों के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। यह भर्ती 118 पदों पर होनी है।
इस भर्ती के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो इन पदों के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के लिए नीचे दी गई जानकारी अवश्य पढ़ें।
यह भी पढ़ें: हरियाणा एससीसी: जानिए पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शारीरिक टेस्ट का पैटर्न
CISF भर्ती 2018 के पदों की संख्या
- विभाग - केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
- पद का नाम - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल
- कुल पदों की संख्या - 118
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर
- पद - 31
- आयु - अभ्यार्थी की न्यूतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 25 साल है।
- वेतन - .29,200 रुपए से 92,300 रुपए प्रति महीना
- बेसिक सैलरी - 2,800 रुपए
- शैक्षणिक योग्यता - अभ्यार्थी को किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्था से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
हेड कांस्टेबल
- पद - 87
- वेतन - 25,500 रुपए से 81,100 रुपए प्रति महीना
- बेसिक सैलरी - 2,400
- आयु - अभ्यार्थी की न्यूतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल है।
- शैक्षणिक योग्यता - अभ्यार्थी को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्था से 12वीं पास होना चाहिए।
CISF भर्ती 2018 के लिए चयन प्रक्रिया
- राष्ट्रीयता - भारतीय
- चयन प्रक्रिया - अभ्यार्थियों का चयन जांच परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
- नियुक्ति स्थान - पूरा भारत
- आवेदन फीस - सामान्य और ओबीस वर्ग के अभ्यार्थियों को 100 रुपए और आरक्षित वर्गों को कोई फीस नहीं देनी होगी।
यह भी पढ़ें: CBI में भर्ती होने का सुनहरा मौका, इस तरह से कर सकते हैं आवेदन
CISF भर्ती के लिए आवेदन इस तरह से करें
- योग्य अभ्यार्थी CISF भर्ती 2018 के लिए वेबसाइट www.cisf.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन की प्रारम्भ करने की तिथि - 30 दिसंबर 2017
- आवेदन की अंतिम तिथि - 25 जनवरी 2018
महत्वपूर्ण लिंक
- नोटिफिकेशन लिंक के लिए - यहा क्लिक करें।
- आवेदन लिंक के लिए - यहा क्लिक करें।
नोट - इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS